
शिक्षा के मंदिर में गाने पर गुरुजनों ने नचाया बच्चों को, वीडियो हुआ वायरल
खरसिया। खरसिया विकासखंड के शा. उ. मा. विद्यालय मुरा में दिनांक 21 फरवरी को आयोजित विदाई पार्टी में “मोला दारू चाहिए, मोला पव्वा चाहिए” जैसे गानों पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं व 11 -12 वीं छात्र छात्राओं ने जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो भी सोशल में मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वही स्कूल प्रशासन से इस संबंध में जानकारी लिया गया तो उन्होंने मामले की जानकारी नही होने की बात कही।
वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त मामले की शिकायत जिला शिक्षाधिकारी को भी किए जाने कि बाते आ रहा है।




