
राबर्टसन -जनमानस के बीच शांति व्यवस्था व हर पल पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से आज ग्राम चपले के मेन रोड़ में स्थित सप्ताहिक बाजार में पुलिस प्रसाशन की ओर से ग्राम चौपाल लगाया गया था ।
जिला पुलिस अधिक्षक के दिशा निर्देश पर खरसिया एसडीओपी के मार्गदर्शन में खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू के टीम से उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण राठौर, आर. युकेश सिंह, रमेश बरेठ के द्वारा आज चपले के सप्ताहिक बाजार में जन चौपाल लगाया गया था ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्र.आ. लक्ष्मीनरायण राठौर ने महिलाओं और बालिकाओं से सम्बंधित अपराध, मोबाइल सोशल मीडिया से सबंधीत अपराध कि विधिवत जानकारी दि गई । वही जन चौपाल को उप निरिक्षक अमिताभ खांड़ेकर ने संबोधित करते हुए सायबर अपराध , बैंक खाता ए टी एम से होने वाले फ्रॉड, बाहर से आये फेरी वाले, जेवर सफाई करने के बहाने ठगी करने वालों के बारे में, चिट फंड कंपनी से होने वाले फ्रॉड के बारे में , यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया । कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौतम डनसेना ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रसाशन के द्वारा इस प्रकार का जन चौपाल लगाने से निश्चित ही अपराध में कमी होगी व पुलिस प्रसाशन पर आम जनता का विश्वास बढ़ेगा । साथ ही साथ कार्यक्रम में आए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांव के सरपंच कस्तुरी बाई राठिया, पूरनलाल चौहान, मनोज दुबे, पालूराम यादव, सोमनाथ डनसेना, आनंद डनसेना सहित सैकड़ों की जनसंख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।





