
रायगढ़। चूल्हे में खौलते चाय को उतारने के दौरान हाथ से बर्तन छूटने की घटना में एक अधेड़ शख्स बुरी तरह झुलस गया। जिला अस्पताल में सघन उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के चक्रधर नगर स्थित अतरमुड़ा में रहने वाला राजेन्द्र स्वर्णकार आत्मज घनश्याम (45 वर्ष) गुरुवार सुबह बड़े बर्तन में काफी मात्रा में चाय बना रहा था। चूल्हे में काफी खौलने के बाद चाय को राजेन्द्र उतार रहा था तभी अचानक हाथ से बर्तन छूटते ही गर्म चाय उसके पेट, हाथ-पांव और अन्य हिस्सों में जा गिरा। फिर क्या, खौलते चाय से झुलसते ही वह चीख चीत्कार मचाने लगा। इस बीच परिजनों ने मौके की नजाकत को भांप लोगों की मदद से राजेन्द्र को तत्काल केजीएच लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने बुरी तरफ झुलसे शख्स को बर्न यूनिट में भर्ती करते हुए इलाज शुरू किया, मगर शरीर में काफी फफोले पडऩे के कारण उसकी हालत खतरे के दायरे में बताई गई है।




