जिला परिक्रमा

बैंक के कामगार ने युवती के साथ दुष्कर्म …पूँजीपथरा में मामला दर्ज

दुष्कर्म…

थाना पूंजीपथरा में दिनांक 10.04.2020 को 20 वर्षीय युवती द्वारा जिला जांजगीर चांपा थाना डभरा निवासी शमशेर सिंह पिता हरिसिंह सिदार उम्र लगभग 24 वर्ष के द्वारा प्रेम संबंध बाद शारीरिक संबंध रखने एवं शादी से इंकार किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

पीड़िता ने बताई की दिसंबर 2019 में मोबाइल पर शमशेर सिंह से जान परिचय हुआ,शमशेर सिंह एचडीएफसी बैंक खरसिया में काम करता था और युवती के गांव लोन रिकवरी करने के संबंध में आते-जाते रहता था जिससे दिसंबर 2019 में पहली बार मेरी मुलाकात हुई थी । 01 जनवरी 2020 को शमशेर सिंह युवती को राबो डेम नव वर्ष के बहाने बहला फूसला कर घुमाने ले गया…खरसिया से राबो डेम वनांचल क्षेत्र से घिरा हुआ है जहां आरोपित ने जंगल में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध युवती को शादी करूंगा कहकर बनाया अपने किराए मकान खरसिया कुछ दिनों तक रखा तत्पश्चात युवती के गांव में चोरी-छिपे जाकर संबंध लगातार बनाता और उसे भरोसा दिलाया कि 03 अप्रैल को रायपुर के होटल में दोनों शादी करेंगे और युवती को बोला कि घर से निकाल कर अपनी सहेली के घर रहो । आरोपित के झांसे में आकर युवती अपने घर में बिना बताए सहेली के घर में जाकर रहनें लगी परंतु शमशेर सिंह उसे लेने नहीं आया और ना ही उसके मोबाइल पर रिंग का कोई जवाब दिया पीड़ित युवती शमशेर सिंह के घर डभरा गई तो शमशेर सिंह उसे दोबारा घर आने पर पीड़िता युवती को परिवार समेत मार देने की धमकी दिया। युवती के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा अमीत सिंह ने आरोपित युवक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 59/2020 धारा 376, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपित युवक के गिरफ्तारी के लिए पूँजीपथरा पुलिस कार्यवाही जारी है…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!