छत्तीसगढ़रायगढ़

लाखा जंगल रानीकुंडा में अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा…40 लीटर शराब जब्त

  • लाखा जंगल रानीकुंडा में कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई

रायगढ़, । अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई करने के एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर की टीम द्वारा आज दिनांक 24 फरवरी की सुबह लाखा जंगल में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया है ।

आरोपी से 40 लीटर महुआ शराब कीमती 8000 रूपये का बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । आज सुबह पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को लाखा जंगल भीतर एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने की सूचना मुखबिर द्वारा दिया गया ।थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक नंदलाल पैंकरा, बी.एस. डहरिया, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र यादव, आरक्षक रूपराम साहू, कमलेश सागर के साथ लाखा शराब रेड कार्यवाही के लिये रवाना हुये।

जहां लाखा जंगल अंदर घेराबंदी दौरान रानीकुंडा के पास एक व्यक्ति शराब के चार जरीकेन के साथ बैठा मिला, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम सुलोचन खड़िया पिता स्वर्गीय जुगो खड़िया उम्र 55 वर्ष निवासी लाखा थाना कोतवाली का रहने वाला बताया जिसके पास से पुलिस टीम द्वारा 10 लीटर क्षमता वाले चार डब्बे में भरा हुआ 40 लीटर महुआ शराब की जब्ती की गई है । आरोपी पर थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!