छत्तीसगढ़रायगढ़

सूरजगढ़ पड़ीगांव महानदी अप्रोच मार्ग का निर्माण 21 फरवरी से होगा शुरू

सुबह 7 से 12 और दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश

रायगढ़, 19 फरवरी 2022/सूरजगढ़ पड़िगांव महानदी अप्रोच मार्ग का निर्माण 21 फरवरी से प्रारम्भ होने जा रहा है। इसके लिए सुबह 7 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। इस बाबत कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री आर के खाम्बरा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 3.40 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। किंतु चंद्रपुर पुल के मरम्मत का कार्य प्रगति पर होने के कारण भारी वाहनों का परिवहन सूरजगढ़ पड़िगांव मार्ग से हो रहा है।जिससे कार्य अपेक्षित गति से नही हो पा रहा है। इसको देखते हुए निर्माण कार्य तेजी से करते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के लिए सूरजगढ़ पड़िगांव मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही को 21 फरवरी से सुबह 7 से 12 और दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!