छत्तीसगढ़रायगढ़

लैलूंगा एसबीआई बैंक में चोरों का धावा…डेढ़ माह में दूसरी बार सेंधमारी…

रायगढ़ । जिले में चोरों का आतंक बढ़ने लगा है चोर बेखौफ होकर छोटी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। जिसमें सूने घर से लेकर दुकान गोदाम एवं घरों को निशाना बना रहे है। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई बैंक में बीती रात सेंधमारी करके चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है।
इसमें कितने रुपये चोर लेकर गए है इसकी जानकारी नही मिल पाई है वही चोरी की सूचना के पुलिस व बैंक प्रबंधन मौके पर मौजूद है। बार- बार वारदात को देखते हुए एक बार फिर से ट्रेकर डाग रूबी को बुलवाया गया हैं। पुलिस पूरे प्रकरण में संघनता से विवेचना कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव रोड लैलूंगा पुलिस थाना से महज कुछ दूरी पर स्टेट बैंक आफ इंडिया मौजूद हैं। यह लैलूंगा नगर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। यहां देर रात तक लोगों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं रात में भी यहां वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। उल्लेखनीय है कि 7 जनवरी को चोरों ने उक्त बैंक की दीवार में सुरंग बनाकर पहले अंदर जाने की कोशिश की परंतु इसमें नाकाम होने के बाद खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे और लाकर तोड़ने का प्रयास भी किए पर लाकर तोड़ने में नाकाम रहे। तत्पश्चात आलमारी एवं केबिन से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए चोरी कर ले गए। पूरे प्रकरण की पुलिस सघन जांच पड़ताल कर रही हैं। पूर्व में बैंक में हुए चोरी मामले के आरोपितो को खरसिया पुलिस ने पखवाड़े भर पहले गिरफ्तार किया था।
अंचल में लगातार हो रही दुकानों व घरों में हो रही चोरी को लेकर लोगों में दहशत है। उन्होंने कई बार थाना में थाना प्रभारी से मिलकर रात में गश्त बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद भी पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसे लेकर भी लोगों में आक्रोश है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!