छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

रायपुर । राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। राजिम पुन्नी मेला जा रहे भिलाई के श्रद्धालु अभनपुर में केंद्री के पास हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार वाहन के डिवाइडर से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाली महिलाएं गाड़ी में राजिम में पुन्नी मेला में शामिल होने जा रही थीं।

अभनपुर में केन्द्री के पास तेज रफ्तार गाड़डी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें पांच महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल 4 महिलाओं और 1 ड्रायवर को गंभीर हालत में मेकाहारा रेफर किया गया है।

सड़क दुर्घटना में महिलाओं की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर केंद्री के पास कार दुर्घटना में 5 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। ये महिलाएं भिलाई से राजिम पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जा रही थी। कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!