छत्तीसगढ़रायगढ़

मारूती ओमनी कार में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ….

आरोपी से 16 नग केन बियर प्रत्येक 650 एम.एल., 12 नग मैगडॉवल नंबर वन प्रत्येक 180 एम.एल., 02 नग बकार्डी व्हीस्की प्रत्येक 375 एम.एल. कुल 10.910 लीटर कीमती 4860 रू., बिक्री रकम 1100 रू. एवं घटना में प्रयुक्त ओमनी कार क्र.जे.एच. 01 डी.ए. 4091 कीमती दो लाख रू.
जशपुर। दिनांक 14.02.2022 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि भागलपुर चोंगो बस्ती में लखन गोस्वामी अपने नीला रंग के ओमनी कार क्र. जे.एच. 01 डी.ए. 4091 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखकर विक्रय करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर घेराबंदी किया गया। चोंगी बस्ती स्कूल परिसर में खड़ा ओमनी कार क्र. जे.एच. 01 डी.ए. 4091 का चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे दौड़ाकर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया पूछताछ करने पर अपना नाम लखन गोस्वामी बताया। उक्त गाड़ी को चेक करने पर आरोपी के कब्जे से 02 कॉर्टून में रखा 16 नग केन बियर प्रत्येक 650 एम.एल., 12 नग मैगडॉवल नंबर वन प्रत्येक 180 एम.एल., 02 नग बकार्डी व्हीस्की प्रत्येक 375 एम.एल. कुल 10.910 लीटर कीमती 4860 रू., बिक्री रकम 1100 रू. एवं कार को पुलिस द्वार जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। प्रकरण के आरोपी द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी लखन गोस्वामी उम्र 29 साल निवासी भागलपुर को दिनांक 14.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, शराब की जप्ती एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, आर. 596 शोभनाथ साय, आर. 581 धीरेन्द्र मधुकर एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!