Santosh Singh नगर के औचक निरीक्षण…व्यवस्था से असंतोष

खरसिया शहर के सरप्राइज चेक पर पहुंचे एसपी रायगढ़

खरसिया एसडीओपी, एसडीएम सीएमओ व खरसिया स्टाफ को साथ लेकर पैदल भ्रमण किए शहर का…

अनावश्यक घूमते बाइकर्स को सड़क पर पकड़ना पड़ा कान, बोले लाॅक डाउन का करेंगे पालन…

अव्यवस्था देख अधिकारियों पर नाराज हुए पुलिस अधीक्षक स्टाफ को किये ब्रीफ…
धर्म नगरी मे सब कुछ अन्य दिनों की तरह चल रहा कि अल सुबह अचानक पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह खरसिया नगर में लाॅक डाउन का जायजा लेने पहुंचे । अचानक खरसिया पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया, एसडीएम खरसिया एवं सीएमओ खरसिया तथा पुलिस स्टाफ को मौके पर बुलाए और पूरे दल-बल के साथ पैदल ही पूरे खरसिया नगरपालिका परिषद का भ्रमण किये । इस दौरान अव्यवस्था देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा सड़क पर पैदल एवं वाहनों में आते-जाते लोगों को रोककर स्वयं पूछ-ताछ करने लगे। इस दौरान अनावश्यक घूमते पाए गए बाइकर्स को सड़क पर ही कान पकड़वाये और उठक बैठक करवाएं । तब बाइकर्स ने एसपी से क्षमा की गुहार लगाकर बोले कि आगे लाॅक डाउन का पालन करेंगे ।

पूरे नगर पालिका परिषद का पैदल भ्रमण करने के पश्चात वापस एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर सभी अधिकारी, कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफ कर निर्देशित किया कि लाॅक डाउन का सख्ती से पालन करावें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही करना पड़ेगा।
इस दौरान खरसिया पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पिताम्बर सिंह पटेल, एसडीएम खरसिया गिरीश रामटेके, स्वास्थ्य अधिकारी खरसिया, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस. आर. साहु, चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं खरसिया थाना, चौकी के स्टाफ मौजूद थे।




