Uncategorised

शहीद असिस्टेंड कमाण्डेन्ट तिर्की को दी गई अंतिम सलामी…

जगदलपुर । बीजापुर के थाना बासागुड़ा अंतर्गत सीआरपीएफ 168 वीं वाहिनी के ‘‘एफ’’ कंपनी का बल रोड सुरक्षा ड्यूटी पर 12 फरवरी की सुबह रवाना हुआ था। सुबह लगभग 9ः30 बजे ग्राम पुतकेल गांव के आगे डोंगलचिंता नामक नाला के पास नक्सलियों ने घात लाकगार पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में असिस्टेंड कमाण्डेन्ट शांति भूषण तिर्की शहीद हो गये। 13 फरवरी के प्रातः नया बस स्टैण्ड, जगदलपुर में स्थित सीआरपीएफ 80 वीं वाहनी मुख्यालय में अंतिम सलामी दे कर शहीद असिस्टेंट कमाण्डेन्ट के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से गृह जिला रांची (झारखंड) पहुँचाया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!