छत्तीसगढ़तमनाररायगढ़

निर्माणाधीन भवन हुआ धराशायी…मलबे में मकान मालिक दबे होने कि आ रही जानकारी…

तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागरमुड़ा गांव के निवासी योगेश महराज द्वारा नया मकान निर्माण किया जा रहा था जिसकी ढलाई का कार्य आज ढलती शाम में पूर्ण किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार महराज 5 हजार स्क्वायर फीट में पूर्व में ढलाई हो चुका था आज पुनः 9हजार स्क्वायर फीट में ढलाई का कार्य सुबह से चल रहा था पांच बजे के आस-पास काम कर लेबर चले गए थे ।

इसी बीच मकान मालिक कालम बैठते देख उसे ठीक करने के लिए महलोई के चतुर्भुज और संतोष मिश्रा, योगेश महाराज तीन लोग अंदर गए ही थे कि ढलाई किए हुए छत एकाएक भरभरा कर बैठ गया जिसमें योगेश महराज बुरी तरह फस गए, मौके पर तमनार थाना प्रभारी गंगा प्रसाद बंजारे कि टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है।

रेस्क्यू पूरा नहीं कर लिया जाता तब तक स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि आखिर ढहे छत के मलबा मे कितने व्यक्ति चपेट मे आए हैं।

भागवत कथा वाचक

खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!