

रायगढ़। दहेज प्रताड़ना व पत्नी के जीवित होते हुए दूसरी महिला को पत्नी की तरह रखने के मामलें में कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए मामलें के दो बुजुर्ग आरोपियों को उनके गृहक्षेत्र धमतरी से गिरफ्तार किया है जबकि मामलें के बाकी फरार आरोपियों की पतासाजी में कोतवाली पुलिस जुट गई हैं। बता दें कि इस मामलें में आईपीसी की धारा 498, 494 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
एसपी अभिषेक मीना ने महिला संबंधित अपराधों को लेकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जारी करने के बाद नगर कोतवाल मनीष नागर बीतें 02 महीनों से ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहें हैं इसी कड़ी में नवंबर 2021 को दर्ज हुए दो अलग अलग दहेज उत्पीड़न के मामलें में एक ही परिवार के दो बुजुर्ग दंपत्ति (सास-ससुर) अजित सिंह उम्र 69 वर्ष व परमजीत सिंह उम्र 66 वर्ष को उनके हाल मुकाम धमतरी से कल देर शाम गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामलें के मुख्य आरोपी बलविंदर सिंह उम्र 42 वर्ष, परविन्दर सिंह उम्र 45, सीमा बब्बर उम्र 42 वर्ष व सरदार बहादुर सिंह सभी निवासी धमतरी के फरार होने की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पाई है हालांकि कोतवाली पुलिस लगातार उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।




