खरसिया जनपद पंचायत सदस्यों ने एक माह का मान देय मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष को दिए जाने

खरसिया जनपद पंचायत सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने एक माह का मान देय कोरोना राहत कोष को दिए जाने

खरसिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों ने अपने एक माह के मानदेय को मुख्यमन्त्री कोरोना वायरस राहत कोष में अनुदान देने का निर्णय लिया है । कन्हैया पटैल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरीब व निम्न तबके के लोग विशेष कर दैनिक मजदूरी व दिहाड़ी काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों के लिए लम्बे समय का जनता कर्फ्यू लाॅकआउट भारी आर्थिक संकट पैदा करने वाला है। जिसके लिए सक्षम लोगों द्वारा स्वप्रेरित होकर सहयोग करने की आवश्यकता है।

हम सभी छोटे छोटे राशि सहयोग कर अपनी त्याग व सेवा का परिचय देंगे तथा करोना जैसे महामारी के वायरस पर जीत हासिल करने मे सफल होंगे।

आप सभी से आग्रह निवेदन है कि देश एवं प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शासन के नियमों का पालन करें एवं अनावश्यक घर से बाहर बिल्कुल ना निकलें एकदम जरूरी हो तभी निकले, ग्रुप में ना रहें, घबराएं बिल्कुल नहीं केवल सावधानी बरतें।




