जिला परिक्रमा

मंत्री उमेश की प्रेरणा से निराकार पटेल मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का मानदेय

जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल भी देंगे एक माह का मानदेय

मंत्री उमेश की प्रेरणा से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

देश में करोना की गंभीर स्थिति और इस पर नियंत्रण के लिए देश एवं प्रदेश सरकार की निर्णय का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर उच्च शिक्षा मन्त्री माननीय उमेश पटेल की प्रेरणा से जिला पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष निराकार पटेल ने भी अपने एक माह के मानदेय को मुख्यमन्त्री कोरोना वायरस राहत कोष में अनुदान देने का निर्णय लिया है । निराकार पटेल ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरीब व निम्न तबके के लोग विशेष कर दैनिक मजदूरी व दिहाड़ी काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों के लिए लम्बे समय का जनता कर्फ्यू लाकआउट भारी आर्थिक संकट पैदा करने वाला है। जिसके लिए सक्षम लोगों द्वारा स्वप्रेरित होकर सहयोग करने की आवश्यकता है । जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस बात के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया है कि वह गरीब तबके के लोगों को 2 माह का राशन सामग्री अग्रिम में देने का फैसला किए हैं जिससे लोगों में उनके प्रति विशेष कृतज्ञता भाव देखा जा रहा है।
निराकार पटेल ने उम्मीद जतायी है कि हम सभी छोटे छोटे राशि सहयोग कर अपनी त्याग व सेवा का परिचय देंगे तथा करोना जैसे महामारी के वायरस पर जीत हासिल करने मे सफल होंगे ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!