खरसिया

‘सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा’ लॉक-डाउन रहा नगर ,ग्राम

खरसिया प्रशासन पुलिस की सख्ती से लॉक-डाउन रहा नगर , ग्राम : सड़कों में चहल कदमी करने वालों को पुलिस ने दिया चेतावनी

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर किए गए लॉक डाउन को पूरी तरह सफल बनाने में खरसिया पुलिस की महती भूमिका । दिन और रात ना देखते हुए लगातार जन-हित के लिए पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस प्रशासन ने लोगों के हित के लिए हर वह कदम उठाया जो जरूरी है।

जिम्मेदार पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एसडीओ पीताम्बर पटेल की टीम ने धर्म नगरी में लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। राशन एवं मिल्क पार्लर की आड़ में खुल रहे अन्य दुकानों पर चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने भौहें ततेरीं, तो बेजा रूप से खोलने वाले दुकानदारों के हौसले पस्त होते नजर आए। वहीं नगर सहित ग्रामीण अंचल में टीआई सुमतराम साहू का सुघर समझाईश आया काम।

वहीं शाम होते ही एसडीएम गिरीश रामटेके तहसीलदार अवंती गुप्ता सहित एसडीओपी पीताम्बर पटेल की टीम ने धर्म नगरी में फ्लैग मार्च निकालते हुए प्रत्येक दुकानदार को समझाइश दी।

इस दौरान गपशप मार रहे लोगों पर और अपनी दुकानों में मजमा लगा रहे दवाई दुकानदारों पर एसडीएम, एसडीओपी मानव जीवन पर संकट पैदा न करने की समझाईश दिए ।

कुछ लोग स्वयं महामारी को न्योता देने के मूड में नजर आ रहे थे शासन एवं प्रशासन द्वारा जनहित के लिए धारा 144 लागू करने के पश्चात भी कुछ दुकानदार चंद रुपये के लिए अपने और परिवार समाज के लोगों को दांव में लगाकर पल में दुकान खोल लेते थे, तो पुलिस का सायरन सुनते ही दुकानों में शटर डालकर छुपते नजर आ रहे थे। केवल शासन प्रशासन पुलिस की जिम्मेदारी नहीं आप हम सब का जिम्मेदारी है कि अपने परिवार को सुरक्षित रखने का धर्म निभाएँ अधिक से अधिक समय घर में बिताए

अनावश्यक सड़कों पर नज़र आए तो कानूनी कार्यवाही झेलना पड़ सकता है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!