छत्तीसगढ़रायगढ़

फैक्ट्रियों से बकाया जलकर वसूलने दो एसडीओपी की ड्यूटी,

कार्यप्रालन अभियंता ने दिया आदेश 92 करोड़ की राशि शेष…

रायगढ़ । उद्योगों ने जल संसाधन विभाग से सरफेस वाटर के लिए अनुबंध किया लेकिन जलकर का भुगतान नहीं किया । कई गैर अनुबंधित कंपनियों ने भी पानी का उपयोग किया लेकिन भुगतान नहीं किया ऐसे करीब 40 उद्योगों पर 92 करोड़ बकाया है । अब इसकी वसूली के लिए ईई ने दो एसडीओ को जिम्मेदारी दी है ।

वर्षों से लंबित जलकर को वसूलने के लिए किए गए । प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं । करोड़ों रुपए की देनदारी होने के बावजूद उद्योग आगे बढ़कर इसका भुगतान नहीं कर रहे हैं । जल संसाधन विभाग पर यह बकाया एक बोझ की तरह हो चुका है । राजस्व विभाग के माध्यम से वसूलने की कोशिश भी की गई लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ । अब कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग ने दो एसडीओ को वसूली में तेजी लाने के आदेश दिए हैं । इंड सिनर्जी कोटमार और सालासार स्टील के प्रकरण अदालत में लंबित हैं । इन दोनों पर कुल 71 करोड़ का जलकर बकाया है । इसके अलावा बड़े बकाएदारों में जिंदल पावर , जेएसडब्ल्यू इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड , सिंघल एनर्जी , श्याम इस्पात , एमएसपी स्पंज आदि हैं ।

कड़ी कार्रवाई होगी,तभी मिलेगा बकाया
अब तक जल संसाधन विभाग ने बकाया जलकर वसूली के लिए ढुलमुल रवैया ही अपनाया है । कभी भी कड़ी कार्रवाई करने का आदेश नहीं दिया है । इसलिए वर्षों से कंपनियां राशि जमा नहीं कर रही हैं । राजस्व वसूली नहीं होने से विभाग पर भी दबाव बढ़ जाता है । कुछ उद्योग बंद हो चुके हैं लेकिन उनका जलकर नहीं चुकाया गया है । कुछ के मालिक बदल गए हैं जो पुराने जलकर का निराकरण नहीं कर रहे हैं ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!