कोरबाछत्तीसगढ़

महिला को गोली मारकर लूटने वाले 02 गिरफ्तार…

कोरबा । दीपका थाना क्षेत्र में महिला पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञातव्य है कि 31 दिसंबर 2021 की रात 10:30 बजे झाबर निवासी सरोजनी बाई (उम्र 25) के घर में घुसकर दो अज्ञात युवकों ने उनके सिर में गोलीमार कर घर में रखे 50 हजार रूपये की लूट कर भाग गये थे। जिस पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 326/2021 धारा 307,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना किया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी भोजराम पटेल ने मामले की पतासाजी के लिए विशेष निर्देश दिये थे। अति पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के हमराह में सायबर सेल कोरबा व थाना दीपका का संयुक्त टीम बनाकर मामले के हर एंगल की बारिकी से पतासाजी की जा रही थी,

किन्तु निराशा ही हाथ लग रही थी। पीड़िता के पति सन्नी से विस्तार पूर्वक पूछताछ किया गया, जिसमें उसने बताया कि घटना के दिन में वह अपने ट्रेक्टर का लोन पटाने के लिये 50,000/रूपये रखे थे। इसकी जानकारी अपने करतला निवासी दोस्त जावेद को दी थी। जो कि घटना दिनांक को सन्नी से मिलने दीपका भी आया था। घर मे पैसा होने की जानकारी मिलने पर जावेद बांकीमोंगरा अपने दोस्त धरम सिंह राजपूत के पास जाकर उसको सारा बात बताकर दोनों ने लूट करने का प्लान किया और रात को करीबन 09:30 बजे के आसपास दोनों पिस्टल लेकर सनी के घर के पास इंतजार करने लगे। जैसे ही सनी घर से बाहर गया मौका पा कर दोनों आरोपी घर में घुस गये और सरोजनी बाई को गोली मारकर आलमारी में रखे 50,000/रूपये को लूट कर भाग गये। जब दोनों आरोपी भाग रहे थे तभी वे लोग सन्नी के पडोसी कोन्दा से टकरा गये, जिसने दोनों आरोपियों का पहचान लिया था।

आरोपी जावेद ने बताया कि धरम सिंह राजपूत पिस्टल लेकर आया था और नशे में गोली चल गई। उसका गोली मारने का इरादा नहीं था। घटना के बाद मामले का मुख्य आरोपी धरम सिंह राजपूत पकडाने के डर से व पुलिस के बढते दबाव के कारण पिस्टल को बलगी नदी में फेंक दिया था। आरोपी जावेद अहमद घटना कारित करने के पूर्व से दूसरे दिन 11:00 बजे तक अपना मोबाईल को बंद करके रखा हुआ था। मामले में उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी :

1-धरम सिह राजपूत उम्र 35 साल निवासी पंखादफाई सुराकछार थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा।

2-जावेद अहमद उम्र 33 साल निवासी बस स्टेण्ड नोनबिर्रा थाना करतला जिला कोरबा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!