
जशपुरनगर । मुख्यमंत्री ने अवैध रेत उत्खनन करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा है।
जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण, पर नियंत्रण के लिए संघन कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, जिला खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस अधिकारियों को रेत के अवैध परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिजों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जशपुर विकासखंड के भुड़केला और मनोरा विकासखंड के केसरा में खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रेक्टर एवं ईट के एक ट्रेक्टर को जब्त कर थाना जशपुर में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि निरंतर आगे भी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों को रेत माफियों पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए है।



