जिला परिक्रमा
कोरोना वायरस हेतु जिला सर्वेलेंस इकाई गठित
कोरोना वायरस हेतु जिला सर्वेलेंस इकाई गठित
रायगढ़, 18 मार्च 2020/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ द्वारा कोरोना विषाणु के सम्भावित मरीज या कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्र की यात्रा करने वाले व्यक्ति की सूचना देने तथा अन्य जानकारियों के लिए जिला सर्वेलेंस इकाई का गठन किया गया है। हेल्पलाईन नंबर 07762-220288 या टोल फ्री नंबर 104, जिला सर्वेलेंस ईकाई रायगढ़-9424194328, 7000619201, 9406267203 तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायगढ़ के दूरभाष क्रमांक 07762-232668 में सूचना दिया जा सकता है।




