छत्तीसगढ़
मिनीमेटाडोर और बोलोरो की हुयी जबरदस्त भिड़त

बीजापुर । जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कर्रेमरका नेशनल हाईवे 63 में मिनीडोर और बोलेरो की जबर्दस्त भिडंत हुई, जिसमें गाड़ी में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की खबर सुनते ही पूर्व मंत्री महेश गागड़ा तत्काल घटनास्थल पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की। चिकित्सकों को फोन के माध्यम से तत्काल उचित से उचित स्वास्थ्य मुहैया कराने की बात कही।पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कर्रेमरका के स्थानीय लोगों से मिलकर हालचाल जाना और घटना के संबंध में जानकारी ली।




