छत्तीसगढ़रायगढ़सारंगढ

सारंगढ़ उप जेल में विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी…

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ उप जेल में विचाराधीन कैदी 40 खीरोंदर उर्फ ओड़िया पिता मालिक राम साहू उम्र 40 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नुनिया जामपाली थाना बरगढ़ ओडिशा राज्य निवासी बताया गया है। उसे पिछले साल 10 नवंबर को ही सारंगढ उप जेल में गैंगरेप के आरोप में लाया गया था। बताया जा रहा है कि 17 जनवरी को ही उसे covid19 पॉजिटिव पाए जाने पर सारँगढ़ उप जेल के सेल नम्बर 3 में कोरेटाईन रखा गया था। जिसके बाद 18 जनवरी की रात लगभग 1 बजे से 2 बजे के बीच अपने कपड़े के गमछे का फंदा बनाकर फाँसी लगा ली। उसने फांसी क्यों लगाई पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि 6 महीने के भीतर ही सारंगढ़ उपजेल में फाँसी का यह दूसरा मामला है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!