




इस अवसर पर जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने देश में सड़क सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और जेएसपीएल द्वारा अपने संयंत्र सहित आसपास किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पूरे सप्ताह आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी की सराहना की। साथ ही सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए डिजीटल संसाधनों के उपयोग पर भी बल दिया।
इस अवसर पर जेएसपीएल के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख जितेंद्र परिदा ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित व्यवहार सबसे महत्वपूर्ण है और हम सभी को इसे समझने की जरूरत है। उन्होंने सप्ताह के दौरान किए गए कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान संयंत्र, कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। आॅनलाइन सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी कर्मचारियों के लिए किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल के पास वाहन चालकों को सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए गए।




