
हाथी के आगमन से भय भीत परसदा के ग्रामीण

राष्ट्रीय राज मार्ग 200 रायगढ़ से सिंघनपुर तक वन क्षेत्र के नजदीक से होकर सड़क गुजरता है पिछले कुछ दिनों से हाथी के दहशत में ग्रामीण

आज टीपाखोल की पहाड़ियों से उतरकर जंगली हाथियों का दल राजस्व क्षेत्र परसदा में आने की जानकारी दावानल की तरह फैल गया ,

सप्ताहभर पहले ही टीपाखोल के आस-पास हाथियों के दल चहलकदमी की जानकारी मिलते वन विभाग खदेड़े जाने की जानकारी आया था वहीं आपको ज्ञात होगा कि परसदा में भालू ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला का मामला से रहवासी उबर नहीं पाए है और अब हाथियों का झुंड पहुंच जाने से खौफज़दा है। डीएफओ और एसडीओ के निर्देश के बाद रेंजर राजेश्वर मिश्रा अपनी टीम के साथ परसदा टीपाखोल हाथी मित्र दल के साथ लगातार क्षेत्र में नजर रखे है जानमाल को नुकसान न हो इसलिए राजेश्वर मिश्रा ग्रामीणों के बीच रहकर अपना कर्तव्य पालन कर रहे है. यह कहना कठिन है कि हाथीयो के इस दल का खलनायक कौन है?
उन्होंने बताया कि हाथियों के लिए वन क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाना पानी की उपलब्धता है ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचे हैं ग्रामीण राजस्व क्षेत्र में हाथीयो के आने की जानकारी बताया परन्तु हमारी टीम सर्चिंग हाथी मित्र दल के साथ किया जा रहा है हाथियों का दल वन क्षेत्र में चले गए होगे चिंता की कोई बात नहीं। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सर्चिंग चल ही रहा है ।
परसदा के ग्रामीण रातजगा करने की आ रहा जानकारी …




