छत्तीसगढ़रायगढ़

मेडिकल कॉलेज से ऑक्सीजन कॉपर पाईप चोरी करते युवक पकड़ाया…

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज कैम्पस से दिनदहाड़े ऑक्सीजन कॉपर पाईप चोरी करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ा, जब सुरक्षा गार्ड ने उसे रंगे हाथों धरदबोचते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय बापू नगर निवासी आनंद बंधन पिता सुभाष डेढ़ साल पहले एमसीएच यानी मातृ शिशु अस्पताल में काम करता था। रविवार सुबह 8 बजे आनंद मेडिकल कॉलेज गया और ऑक्सीजन प्लांट से हॉस्पिटल के वार्ड से ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगाए जाने वाले ऑक्सीजन कॉपर पाईप को प्लास्टिक बोरी के भीतर डालकर भाग रहा था, तभी सुरक्षा गार्ड ने देख लिया। मेडिकल कॉलेज कैम्पस में निर्माणाधीन संत गुरु घासीदास शासकीय अस्पताल के पास प्लास्टिक बोरी को छोड़कर उड़न छू हो रहे युवक को आखिरकार सिक्यूरिटी गार्डस ने पकड़ते हुए बोरी की तलाशी ली तो खुलासा हुआ कि वह 5 मीटर ऑक्सीजन कॉपर पाईप उड़ाकर भाग रहा था। फिर क्या,चोरी करते रंगे हाथों धराए आनंद को सुरक्षा गार्ड ने चक्रधर नगर थाने को सौंप दिया।
बहरहाल,मेडिकल कॉलेज के डिप्टी सुप्रिटेंडेंट डॉ. आनंद मसीह लकड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भादंवि की धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!