खरसिया

ज्योति डेस्कटॉप अंजना ने टैबलेट

ज्योति ने जीता डेस्कटॉप कंप्यूटर, अंजना ने टैबलेट


महिला दिवस के दिन पुरस्कृत हुईं बेटियां

विष्णु चंद शर्मा @ खरसिया- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वाधिक 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर ज्योति अग्रवाल ने डेस्कटॉप कंप्यूटर जीता। वहीं अंजना चौहान ने 72.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर टेबलेट मोबाइल प्राप्त किया।

महिला दिवस के अवसर पर नमन शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय के अलावा पांच अन्य टॉपर रमेश कुमार साहू, सौरभ पटेल, रामभरोस सिदार, डिंपल पटेल एवं आरती पटेल ने भी लैपटॉप बैग जीता। पूर्व में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 370 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। वहीं 40 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 153 छात्र-छात्राओं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

रविवार को हुए कार्यक्रम में संस्था प्रमुख विष्णुचंद्र शर्मा, दुर्गेश कुमार अवस्थी, बृजेश्वर सिंह राठौर, अंजू पटेल, अमन चौहान, घनश्याम तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!