रायगढ़

भालू के हमले से घायल ग्रामीण के इलाज हेतु आगे आए निराकार पटेल

भालू के हमले से घायल ग्रामीण के इलाज हेतु आगे आए निराकार पटेल

रायगढ़।
पिछले दिनों रायगढ़ के करीबी ग्राम परसदा में भालू के हमले से घायल हुए तीन लोगों में गंभीर रूप से घायल श्यामलाल सिदार के समुचित इलाज हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल अपने साथियों के साथ सामने आकर सहयोग में जुटे। उनके साथ परसदा के नव निर्वाचित सरपंच लालकुमार पटेल, डोंगीतराई के पूर्व सरपंच घनश्याम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मीनारायण पटेल भी भालू के हमले से घायल ग्रामीण के परिजनों से मिलकर हर संभव सहायता का आश्वाशन देकर सम्बल प्रदान किये। विदित हो कि विगत 02 मार्च सोमवार को भालू के हमले से ग्राम परसदा निवासी श्यामलाल सिदार (60 वर्ष) लक्ष्मी चौहान (45 वर्ष) एवं अनुसार (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें वन विभाग द्वारा तत्काल रायगढ़ जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। इसमें से श्यामलाल सिदार की स्थिति गंभीर बनी हुई थी जिसके उपचार हेतु राजधानी रायपुर भेजने की व्यवस्था उच्च शिक्षा मंत्री माननीय उमेश पटेल के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल आगे आकर उक्त ग्रामीण को समुचित उपचार उपलब्ध कराने हेतु रायपुर भेजने की व्यवस्था किए तथा रायपुर में भी अपने लोगों को श्यामलाल के उपचार हेतु पर्याप्त व समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने हर संभव सहयोग के लिए तैयार किया। रायपुर के चिकित्सकों ने बताया कि सही समय पर प्रभावित को रायपुर ले आने से अब सही उपचार हो पायेगा।निराकार पटेल की इस पहल से घायल ग्रामीण के परिजनों में कृतज्ञता पूर्ण संतुष्टि का भाव देखा गया । निराकार पटेल ने घायल श्यामलाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भविष्य में भी यथासंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है । जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने अपनी सहृदयता का परिचय देते हुए ग्रामीण की इलाज हेतु सहयोग कर एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी भूमिका निभाई जिसकी सर्वत्र भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!