छत्तीसगढ़

विशाल ने माइनस 16 डिग्री में 12 हजार 500 फीट ऊंची चोटी केदारकांठा पर जाकर फहराया तिरंगा

राहौद। विकासखंड पामगढ़ के राहौद नगर के समीप ग्राम खोखरी के निवासी विशाल यादव पिता नानक चंद यादव ने माइनस 16 डिग्री तापमान में 12500 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और वहां 280 फीट का लंबा तिरंगा फहराया। इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में दूसरी बार नेशनल केदारकांठा विंटर ट्रैक का आयोजन किया गया था।यह स्थान उत्तराखंड के देहरादून जिले में 200 किलोमीटर दूर सांकरी में स्थित है। इसमें 8 राज्य के 26 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इसमें जिले के विकासखंड पामगढ़ के खोखरी के विशाल यादव भी शामिल थे। राजनांदगांव के पहले पर्वतारोही रोहित झा के नेतृत्व में किया।

पर्वतारोही रोहित झा ने बताया कि ट्रैक बर्फीले रास्तों से घिरा हुआ था। अत्यधिक कठिनाइयों के सामने टीम ने हार नहीं मानी। विशाल यादव का सपना अब स्टॉक कांगड़ी को फतह करना है। केदारकांठा के चोटी पर पहुंचने के बाद भारत माता की जय वंदे मातरम छत्तीसगढ़ महतारी की जय छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के जयकारे लगाए।हौसला बुलंद हो तो बड़े लक्ष्य पा सकते हैंविशाल यादव ने बताया कि केदार कांठा ट्रैक का सफर बेहद ही कठिन और चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने रात 2 बजे से ट्रेकिंग शुरू की और सुबह सूर्योदय के समय केदारकांठा छोटी फतेह किया। 12500 फीट की ऊंचाई पर 280 फीट का तिरंगा लहराना किसी सपने से कम नहीं था। विशाल यादव की सफलता पर पिता नानक चंद यादव व माता रुक्मणि देवी यादव ने कहा कि हमारे बेटे ने जांजगीर जिला सहित ग्राम खोखरी का नाम रोशन किया बेटे पर हमें गर्व है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!