रायगढ़

जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ…

रायगढ़ । जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जिसमें कार्यकारिणी के द्वारा अपीलीय समिति के सदस्य के रूप में अशोक कुमार पटनायक, विष्णु सेवक गुप्ता, बृजलाल पटेल को नामित कर नियुक्त किया गया है ताकि पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रियाओं का पालन हो सके इसी तारतम्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार कोका के द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में मनोज कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया है और जानकारी दी गई है कि आगामी दिनों में शीघ्र ही निर्वाचन मंडल में सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी जिनके द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव संपादन करने में सहयोग प्रदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के मतदाताओं से तथा प्रतिभागियों से अपील की है कि शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए covid संक्रमण से बचाव कर निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे उक्त आशय की जानकारी सचिव महेंद्र सिंह यादव अधिवक्ता के द्वारा दी गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!