रायगढ़
तरकेला एवं रिसोरा में विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित

तरकेला एवं रिसोरा में विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित
रायगढ़, 17 सितम्बर2019/ जिला आयुर्वेदिक विभाग द्वारा रायगढ़ विकासखण्ड के

तरकेला में 16 सितम्बर को विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।

स्कूली विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने इसका लाभ प्राप्त किया। इसी तरह आज बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम-रिसोरा में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया एवं पोषण अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी रायगढ़ डॉ.जी.एस.पटेल, आयुष विभाग के डॉक्टर उपस्थित थे।


