छत्तीसगढ़विविध खबरें
घायल युवक को मंत्री अकबर के निज सहायक ने पहुंचाई मदद

कवर्धा । केबिनेट मंत्री,कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के निज सहायक कीर्तन शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मदद करते हुए 112 और उसके परिजनों को फोन करते हुए हॉस्पिटल पहुंचाया। कवर्धा कार्यालय से अपने गृह ग्राम गोरमाटी जाते समय शुक्रवार की रात्रि 8 बजे बंदौरा-खैरझिटी के पास कीर्तन शुक्ला को एक युवक मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ दिखा, जिसे बाजार चारभाठा चौकी प्रभारी कश्यप तथा उसके परिजनों को सूचित करते हुए ग्रामवासियों की मदद से 112 में हॉस्पिटल पहुंचाया।



