ख़बरें जरा हटकरविविध खबरें

जबलपुर में छाए बादल,नम हवाओं से दिन में फिर घुली ठंडक

जबलपुर में छाए बादल, नम हवाओं से दिन में फिर घुली ठंडक पश्चिमी विक्षोभ से शहर में मौसम बिगड़ गया है। बारिश के आसार बन रहे हैं। गलाव वाली ठंड भी गायब है।

जबलपुर में छाए बादल, नम हवाओं से दिन में फिर घुली ठंडक

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में सूर्यदेव के दर्शन भी हो रहे हैं। रात को जबलपुर के आस पास के जिलों में हुई हल्की बारिश से नम हुई हवा के कारण दिन में भी ठंडक घुलने लगी है। बादलों का असर अभी कम ही है। हालांकि गलाव वाली ठंड गायब हो गई है।

बारिश के आसार : मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के आस-पास के जिलों में बारिश होने की संभावना है।

इसलिए बदला मौसम : क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के प्रभारी अधिकारी बीजू जान जैकब ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी अफगानिस्तान के पास अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होने की संभावना है। वहीं एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान, पंजाब क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है, वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवात सक्रिय है। इसके असर से गुरूवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई। जबलपुर में भी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।

रात का तापमान 4 डिग्री बढ़ा : पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस से मामूली रुप से बढ़कर 28.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री बढ़कर 10 डिग्री से 14.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रहा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!