
बिलासपुर-कोरोना के फैलाव के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भी वर्चुअल सुनवाई प्रारम्भ होने की संभावना व्यक्त की जा रही। इस मामले में हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ताओं से राय ली है। संघ द्वारा मांगी गई राय में जिन अधिवक्ताओं के पास इंटरनेट व अन्य संसाधन उपलब्ध है वे वर्चुअल सुनवाई के लिए तैयार हैं। वही दूर दराज के अधिवक्ता जिनके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बेहतर नहीं वे फिजिकल सुनवाई चाहते हैं। हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान ने कहा कि दोनों प्रकार की सुनवाई होनी चाहिए।



