छत्तीसगढ़

मक्का उपार्जन के लिए अधिकारी नियुक्त…

कोण्डागांव – छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन लिमिटेड ने जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला में अंतर्गत मक्का उपार्जन के लिए केशकाल एवं फरसगांव विकासखण्ड के लिए कनिष्ठ तकनीकी सहायक हरमेन्द्र शांडिल्य तथा विकासखण्ड कोण्डागांव एवं माकड़ी के लिए कनिष्ठ तकनीकी सहायक ईराद टोप्पो को नियुक्त किया गया है। इनके ने सभी समितियों के सतत् सम्पर्क में रहते हुए प्राप्त मक्का का गुणवत्ता का निरीक्षण किया जायेगा एवं नजदीकी प्रदाय केन्द्रों में समितियों के माध्यम से जमा करवाने की कार्यवाही की जायेगी। 27 दिसम्बर तक किसी भी समिति में मक्का प्राप्ति की सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। नागरिक आपूर्ति निगम कोण्डागांव मक्का कार्यक्रम के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। इस के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या के लिए कृषक हरमेन्द्र शांडिल्य एवं ईराद टोप्पो पर संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!