रायगढ़

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष राज्य गठन के बाद सर्वाधिक धान खरीदी की गई

शासन द्वारा इस वर्ष राज्य गठन के बाद सर्वाधिक धान खरीदी

Advertisement

रायगढ़ जिले में 4830846 क्विंटल धान की खरीदी

कोचियों एवं बिचौलियों पर बड़ी कार्यवाही

धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए ओडि़सा की सीमा पर कड़ी निगरानी

रायगढ़, 23 फरवरी 2020/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष राज्य गठन के बाद सर्वाधिक धान खरीदी की गई है। रायगढ़ जिले में इस वर्ष 4830846 क्विंटल धान खरीदी की गई है। जबकि पिछले वर्ष खरीदी 4655514 क्विंटल थी। इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में 175332 क्विंटल धान अधिक खरीदी की गई है।
रायगढ़ जिले में 123 उपार्जन केन्द्र है जिसमें खरीदी हेतु पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई। सभी उपार्जन केन्द्र में व्यवस्थित खरीदी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया जो प्रतिदिन धान खरीदी की मॉनिटरिंग करते थे और होने वाली धान खरीदी की जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराते थे।
जिले के वास्तविक किसानों को उनकी उपज का मूल्य दिलाने के लिए कोचियों और बिचौलियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। ओडि़सा का सीमावर्ती जिला होने के कारण सीमा पर कड़ी निगरानी रखी गई। जिले में विभिन्न स्थानों पर 11 चेक पोस्ट बनाया गया है। जिसमें राजस्व, खाद्य, पुलिस, वन विभाग के अमलों को तैनात किया गया। अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही की गई। 42 वाहनों को जब्त किया गया। कोचियों से 51452.45 क्विंटल एवं अंतर्राज्जीय 3458.1 क्विंटल धान जब्त किया गया।
किसानों की समस्या के निदान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया। साथ ही धनहा एप के माध्यम से किसानों को सुविधा प्रदान की गई है। रायगढ़ जिले में वर्ष 94661 किसान पंजीकृत हुए है इसमें से 90239 किसानों ने अपना धान समितियों के माध्यम से बेचा। कुल पंजीकृत रकबों में से 87.41 प्रतिशत रकबे पर धान विक्रय किया गया है। उपार्जन केन्द्रों में रखे धान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गयी। असामयिक वर्षा से धान को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!