
रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने से आज तक कुल 25 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी की जा चुकी है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन के फलस्वरूप मिलरों द्वारा उठाव भी तेजी से किया जा रहा है।
जिले भर के 9 ब्लाक में कुल 143 उपार्जन केन्द्र बनाए गए। जिसके माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों द्वारा धान की ब्रिकी की जा रही है। जिले में किसानों की सुविधा अनुसार नवीन उपार्जन केन्द्र भी बनाए गए है। जिससे किसानों में उत्साह भी है। आज की स्थिति में जिले मेंं कुल 25 लाख 52 हजार 658.80 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। आगामी दिनों धान की ब्रिकी में और तेजी आ सकती है। इसके साथ उपार्जन केन्द्रों से 130 मिलरों द्वारा 10 लाख 4 हजार 811.60 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। इस दौरान 45 हजार 155 किसानों द्वारा किसानों द्वारा धान ब्रिकी किया है। जिसके लिए 393 करोड़ 70 लाख 93 हजार रुपये जारी किया जा चुका है। किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने आदि की व्यवस्था उपार्जन केंद्रों में की गई है।
एकताल उपार्जन केन्द्र में पहुंचे एकताल निवासी विजय पांडा ने बताया कि 30 क्विंटल धान बेचने आया हूं। पूरा धान आज बेच रहे है जिसके लिए एक दिन पहले पहले ही तो टोकन मिला। टोकन मिलने में किसी प्रकार की समस्या नही आयीं। इसी प्रकार एकताल निवासी श्री हरिहर निषाद ने बताया कि किसानों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं है। 80 कट्टा धान बेचने आये है। वर्तमान में यहां बारदाने की दिक्कत नहीं है, सभी काम आसानी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिंजकोट, नवापाली, बोइरडीह, धनवारडेरा, बड़माल एवं एकताल के किसान यहां धान बेचने आते है। समिति प्रबंधक ने बताया कि अब तक 4841.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। यहां 93 किसानों के लिए 83 लाख 84 हजार 721 रुपये जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही मिलर द्वारा धान उठाव का कार्य जारी है।
किसान माइक्रो एटीएम से ले सकते है भुगतान
किसानों के भुगतान संबंधी समस्या को दूर करने के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार अपेक्स बैंक के द्वारा जिले के ब्लॉक स्तर पर समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा दी गई है। जिसके तहत रायगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत जामगांव, तारापुर, भातपुर, कोड़तराई, तरकेला, लोईंग, पुसौर ब्लाक अंतर्गत पुसौर, पडिग़ांव, बड़े हल्दी, बड़े भंडार, कोड़पाली, बरमकेला ब्लाक अंतर्गत लोधिया, बार, दुलोपाली, सारंगढ़ ब्लाक अंतर्गत दानसरा, गुड़ेली एवं धरमजयगढ़ अंतर्गत कुडेकेला, छाल, धरमजयगढ़, सिसरिंगा, खडग़ांव, कापू के समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा किसानों के लिए प्रदान की गई है। जिससे किसान इन माइक्रो एटीएम के माध्यम से नगद आहरण कर सकते है।
खरीदी केद्रों में जाम होने लगा धान, नहीं हो रहा परिवहन
खरसिया विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों में सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी
खरसिया विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल तो रहा है। शासन के निर्देशानुसार सभी सुविधा किसानों को दी जा रही है। लेकिन धान का परिवहन नही होने से धान जाम होने लगा है जिससे प्रबंधक चिंता बढने लगा है। वही खरीदी केंद्र में धान बेचने आए
किसानों ने बताया कि अभी तक धान खरीदी सुचारू रूप से चल रहा है…