छत्तीसगढ़जांजगीर

शीत लहर से बचाव के लिए समुचित उपाय करें : कलेक्टर

जांजगीर-चांपा- कलेक्टर शुक्ला ने बेसहारा, जरूरत मंदों को शीतलहर से सुरक्षित रखने समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिये है।
कलेक्टर ने इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देशित कर कहा है कि जरूरत मंद और बेसहारा लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए समुचित उपाय किया जाए। कलेक्टर ने कहा है कि चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जाएं। इसके अलावा उन्होंने जरूरत मंद लोगों को गरम कपड़े भी उपलब्ध कराने कहा है। उन्होंने उक्त सभी अधिकारियों को देर रात भ्रमण करने और इस दौरान खुले में सोए हुए लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ को ठंड के कारण होने वाले बिमारियों से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी करने कहा गया है।

कलेक्टर ने मंद बुद्धि, दिव्यांग, वृद्धजन और छोटे बच्चों को शीत लहर से बचाने के संबंध में आवश्यक सावधानी बरतने कहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!