छत्तीसगढ़

तापमान में आई गिरावट, शुष्क रहेगा प्रदेश का मौसम…

रायपुर – प्रदेश के रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर सम्भाग के अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं दुर्ग में तापमान सामान्य रहा। शेष संभागो के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नही देखने को मिला है। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में 4.2 डिग्री सेल्शियस यानी सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई हैं। वहीं एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की चेतावनी दी हैं। केंद्र ने शहर का अधिकतम तापमन 27 डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना जाहिर की है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!