छत्तीसगढ़रायपुर

बिना पेंशन 8 साल से आभाव में कर रहे जीवन यापन…

रायपुर – लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारियो के सेवानिवृति के आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद भी पेंशन प्रकरण नही बनाने से कर्मचारियो मे काफी रोष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष बी. पी. शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा निवृत कर्मियों में प्रकरण नहीं बनाए गए है यहा तक 8 वर्ष पूर्ण सेवा निवृत कर्मियों के बिना पेंशन के आर्थिक अभाव में जीना पड रहा है।
पी.डब्लू डी. विभाग की शर्मनाक बात यह है कि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी कि मृत्यु भी हो गई लेकिन पेंशन प्रकरण नहीं बने हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा इस संबंध मे प्रदेश के सभी जिलों से (जिला शाखा अध्यक्षों) कार्यकारी प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र रमेश ठाकुर द्वारा अन्य प्रकरणों कि जानकारी मांगी गई तो पीड़ितों के संख्या 100 कर्मचारियों से भी अधिक निकली।
इस गंभीर प्रकरण के लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल ने विभागाध्यक्ष प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग भतपरी से उनके कार्यालय में मिला।
प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपरी से मिल तथा उक्त तथ्यों से अवगत कराया गया जिसे ई.एन.सी. ने बहुत गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलों को अर्जेंट पत्र लिख कर भय प्रकरणों के आज बुलाया गया ई.एन.सी. के सख्त रूप को देखते हुए करीब 13 प्रकरणों में पेंशन के पी. ओ. जारी हो चुके है। शेष प्रकरण 8 दिन मे निराकरण करने के सख्त आदेश दिए गए है।
प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय भतपरी की तत्काल कार्यवाही के लिये छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष बी. पी. शर्मा कार्याकारी प्रांताध्यक्ष रमेश सिह ठाकुर वरि. उप प्रांताध्यक्ष आर के ठाकुर विनोद तिवारी बिलासपुर प्रकाश रैमास पैण्ड्रा जोशी रायपुर व अन्य पदाधिकारियों ने धन्यवाद दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!