दिल्ली

कोहरे का प्रकोप : वाहनों की गति रहेगी धीमी…

नोएडा – यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार कम हो जाएगी, हल्के वाहन 100 के बजाय 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल सकेंगे, इससे अधिक तेज गति से चलने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा, यह निर्णय 15 फरवरी तक लिया गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर के आसपास कोहरे का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके चलते दृश्यता कम हो जाती है। यही कारण है कि हादसों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इसको देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी है। हल्के वाहनों के लिए अभी गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसको घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, जबकि भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ सकेंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!