राष्ट्रीयविविध खबरें

भाजपा विधायक की डेंगू से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

अहमदाबाद – गुजरात में भाजपा की विधायक आशा पटेल का रविवार को निधन हो गया। वह डेंगू से पीड़ित थीं और उनका अहमदाबाद में एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। महसाना जिले में ऊंझा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पटेल जायडल अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को उन्हें भर्ती किया गया था और वेंटिलेटर पर रखा गया था।
राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने उनकी मौत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत कष्ट हो रहा है कि ऊंझा विधायक आशा पटेल अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्हें जायडस अस्पताल में डेंगू के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उन्होंने कहा कि आशा पटेल के पार्थिव शरीर को ऊंझा ले जाया जाएगा जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी और अपनी शृद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। वहीं, अंतिम संस्कार सोमवार को सिद्धपुर श्मशान घाट में किया जाएगा। विधानसभा स्पीकर राजेंद्र तिवारी ने बताया कि पटेल के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आशा पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आशा पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक चुनी गई थीं। हालांकि, फरवरी 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं और उपचुनाव में जीत हासिल कर अपनी सीट सुरक्षित रखी थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!