छत्तीसगढ़
राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री, रेडी टू ईट फ़ूड मामले में कहा…

रायपुर – जयपुर दौरे से लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री बघेल पत्रकारों से रूबरू हुए। रेडी टू ईट तथा यूनिफार्म सिलाई से जुड़े सवाल पर उन्होंने कह कि यूनिफार्म बनने का कार्य बुनकरों को दिया जाता रहा है, उसमे कोई परिवर्तन हुआ नहीं है। रेडी टू ईट में लगभग 1900 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो अधिकांश सही पाई गईं हैं। गुणवत्ता विहीन थे और भाजपा शासित राज्यों में भी इस प्रकार के निर्णय बदले गए हैं, और उन्होंने इस प्रकार की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वे इसी प्रकार की बात करेंगे।



