खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

इको पार्क रामझरना आस-पास वन क्षेत्र हाथियों का दल कर रहा विचरण…

अमित शुक्ला ने क्षेत्र के रहवासियों को आगाह किया, जंगल की ओर न जाएं,बरते सावधानी…

गढ़कुरी पहुंचा हाथियों का दल खलिहान में रखे धान को पहुंचाया नुकसान…

खरसिया-कुछ समय की खामोशी के बाद एक बार फिर गजराजों के दल ने खरसिया वन परिक्षेत्र के जंगलों की ओर रूख किया है। पिछले सप्ताह से क्षेत्र के ग्रामीणों ने हाथियों के दल को विचरण करते हुए देखा गया है। जिसके बाद आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों के एक दल खरसिया विकास खण्ड के पूर्वी क्षेत्र सिंघनपुर से नहरपाली के आस-पास जंगल में चहल कदमी की जानकारी सामने आई है। आस-पास के आधे दर्जन गांव के लोग दहशत के साए में रात गुजारे और भूपदेवपुर पुलिस, वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी लगने के बाद सिंघनपुर बरभौना वाले जंगली रास्ते में शाम के बाद और सुबह के वक्त आवाजाही के बचने के लिए आस-पास के गांवों मुनादी कराई जा रही है।

ग्राम गढ़कुरी पहुंचा हाथियों का दल

वही सिंघनपुर से रायगढ़ के ओर ईको पार्क रामझरना होते हुए वन क्षेत्र के ग्राम गढ़कुरी में हाथियों का दल पहुंच देर रात खलिहान मे रखे आत्मा राम राठिया, भगत राठिया धान को हाथियों ने खाकर, उत्पात मचाया है।

खरसिया रेजर गोकुल यादव और भुवदेवपुर थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने अपने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को आगाह किया है कि जंगल की ओर न जाएं,सावधानी बरतें…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!