
नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में खरसिया नगर में बढ़ते मच्छरों की संख्या को देखते हुए वार्ड नंबर 02 के सक्रिय पार्षद श्वेता सुनील विश्वकर्मा ने अपनी पार्षद निधि से फागिंग मशीन उपलब्ध कराई।

अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा के एवं पार्षद प्रतिनिधि सुनील विश्वकर्मा की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।
आपको बता दें कि इस मशीन से की गई फागिंग का जबरदस्त असर होता है और यह किलोमीटर तक मच्छरों को नष्ट कर देती है। इस बड़ी मशीन को तंग गलियों में ले जाना संभव नहीं है इस मशीन के लिये शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों को चिह्नित किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि आज सुबह से नगर पालिका क्षेत्र में दवा का छिड़काव ही प्रारंभ कर दिया गया है। जो रहवासियों को राहत देगा…




