आध्यात्मविविध खबरें

आज का पंचांग : नंदा नवमी, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 21, शक संवत् 1943, मार्गशीर्ष शुक्ल, नवमी, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 27, जमादि उल्लावल 07, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 दिसंबर सन् 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतुः।
राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट तक से 6 बजे तक। नवमी तिथि रात्रि 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजे तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
व्यतीपात योग अगले दिन तड़के 5 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 7 बजकर 38 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : नंदा नवमी
सूर्योदय : सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 25 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। अमृत काल शाम को 6 बजकर 54 मिनट से रात को 8 बजकर 36 मिनट तक। रवि योग पूरे दिन रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 4 मिनट से रात को 12 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : आज सूर्यदेव को प्रणाम करें और अर्घ्‍य दें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!