छत्तीसगढ़देश /विदेशराष्ट्रीयविविध खबरें

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

रायपुर – मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण को उनकी पुण्यतिथि 12 दिसम्बर पर नमन किया है। बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि मैथलीशरण गुप्त ने खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नये कवियों को प्रेरित किया। राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!