छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने वर्मी कंपोस्ट के खेती के अनुभव जाने

दुर्ग- कलेक्टर ने धमधा केंद्र में धान खरीदी का निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान कलेक्टर ने किसानो से चर्चा की । चर्चा में एक किसान ने बताया कि मैंने इस बार वर्मी कंपोस्ट अपने खेतों में डाला जिसे पिछले साल की तुलना में ज्यादा फसल उत्पादन हुआ। धमधा केंद्र में आये के किसान ने अपने अनुभव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से साझा किए। उन्होंने कहा कि किसान को इस बार खरीदी केंद्र में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आई। किसान छगन सिन्हा ने बताया कि मुझे कोई दिक्कत नहीं आई। धान की गुणवत्ता भी बेहतर रही। मैंने जैविक धान लगाया था। यहां भी टोकन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। सरकार की धान खरीदी व्यवस्था से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूँ। वही एक अन्य किसान में कोमल ने बताया कि उसको जैविक धान लगाने से अतिरिक्त उत्पादन हुआ है।
कलेक्टर ने कहा कि किसान बहुत मेहनत करते हैं और इस बार जैविक खाद की वजह से मिट्टी ने अच्छा साथ दिया। उम्मीद के मुताबिक बहुत अच्छी फसल हुई। साथ ही उन्होंने ने धान खरीदी केंद्र के अधिकारियों से भी इसकी जानकारी ली। उन्होंने यहां रजिस्टर देखे। तौल देखा और धान की क्वालिटी देखी। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों ने बताया कि धान की क्वालिटी अच्छी है। माइस्चर मीटर से नमी का मापन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी रिकार्ड भी देखे। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने एसडीएम को उठाव की समुचित व्यवस्था के लिए भी निरंतर समन्वय बनाये रखने कहा। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी उठाव होगाए समिति की दिक्कत उतनी ही कम होगी। उन्होंने प्रबंधकों से किसानों की उपस्थिति के संबंध में भी पूछा। उन्होंने कहा कि किसानों की संख्या के मुताबिक टोकन आदि दें और हर दिन खरीदी की व्यवस्था करें ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने एसडीएम को इस संबंध में समन्वय करने निर्देशित किया।
साथ ही उन्होंने धमधा में निर्माणाधीन अस्पताल का भी किया निरीक्षण किया निरीक्षण में एडीएम नूपुर राशि ने बताया कि अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है और थोड़ी सी फिनिशिंग के बाद लोकार्पण के लिए तैयार है। कलेक्टर ने यहां का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन रखने के निर्देश भी दिये। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम बृजेश क्षत्रिय को निर्देशित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!