एनसीसी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ राष्ट्रीय शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए यशवंत कुमार सिंह

एनसीसी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ राष्ट्रीय शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए कलेक्टर

रायगढ़, 15 सितम्बर2019/ कलेक्टर यशवंत कुमार आज जिंदल ऑडिटोरियम में आयोजित 12 दिवसीय एनसीसी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ राष्ट्रीय शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर यशवंत कुमार ने शिविर में शामिल होने वाले कैडेट्स से अपने जीवन की बातें साझा की। उन्होंने कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी है। जीवन में कभी असफलता मिले तो निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, जीवन में सफलता अवश्य मिलती है।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ जबलपुर ग्रुप के अंडर ऑफिसर रिदम जैन एवं सुभाषिनी द्वारा मनमोहक नृत्य गणेश वंदना से किया गया। देश के विभिन्न प्रांतों तथा जम्मू कश्मीर से आए कैडेट्स ने खूबसूरत समूह नृत्य प्रस्तुत किया। रायगढ़ बटालयिन के कमान अधिकारी कर्नल एच.एस.घुमन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर का कैम्प आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय शिविर में विभिन्न प्रांतों से आए 600 कैडेट्स शामिल है। राष्ट्रीय स्तर के इस कैम्प में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं जम्मू कश्मीर के विभिन्न स्कूलों के कैडेट्स शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर यशवंत कुमार ने विभिन्न खेल एवं अन्य श्रेणी में कैडेट्स को पुरस्कार वितरण किया।

उल्लेखनीय है कि इस दौरान कैडेट्स को रायगढ़ अंचल के विभिन्न प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया।

जिसमें ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रामझरना, चंद्रपुर में स्थित चंद्रहासिनी मंदिर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कला के लिए प्रसिद्ध एकताल, सत्यनारायण बाबाधाम का भ्रमण किया।

कैडेट्स प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह में भी शामिल हुए। इस अवसर पर ओपी जिंदल स्कूल के प्राचार्य आर.के.त्रिवेदी, वनमंडलाधिकारी रायगढ़ मनोज कुमार पाण्डेय, प्राचार्य केआईटी पुरूषोत्तम पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कैडेट्स उपस्थित थे।




