छत्तीसगढ़

बैठक में राजीव युवा मितान क्लब योजना का लाभ उठाने का आव्हान

महासमुंद – राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए ग्राम गढ़सिवनी में संपन्न हुई। जिसमें ग्रामीण छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना राजीव युवा मितान क्लब की जानकारी दी गई। युवाओं को जुड़कर शासन की इस योजना का लाभ उठाने का आव्हान किया गया। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में गांवों में राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए के लिए युवाओं की टीम सक्रिय है। लगातार गांवों में बैठक लेकर क्लब के गठन को लेकर युवाओं की टीम तैयार की जा रही है। इसी तारतम्य में व्यंकटेश चंद्राकर, रेखराज पटेल, दुर्गेश साहू व पोखन साहू की उपस्थिति में युवाओं की बैठक ली गई। इस दौरान युवाओं को बताया गया कि ग्राम पंचायतों व शहर के वार्डों की आबादी के हिसाब से क्लब का गठन किया जाएगा। 2500 से अधिक की आबादी पर दो क्लब बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रूपए के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रूपए दिए जाएंगे। यह राशि खेल संचालनालय से जिला खेल अधिकारी को भेजी जाएगी। जिला स्तरीय समिति और प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर इसे अनुभाग से जनपद पंचायत और फिर गठित क्लब तक यह राशि पहुंचेगी। इस अवसर पर सुरेश कुमार साहू, दिलहरण साहू, ईश्वर कुमार साहू, सूर्यकांत साहू, रामानंद यादव, मुकेश कुमार साहू, अजय कुमार सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!