छत्तीसगढ़भिलाईविविध खबरें

वायर रॉड मिल विभाग के कर्मचारियों को शिरोमणि पुरस्कार सम्मान

भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल जोन-1 के अन्तर्गत वायर रॉड मिल विभाग में कर्म शिरोमणि एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं संगठनात्मक उददेश्यों को पूर्ण करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित करना है।
माह जून-2021 के लिए वायर रॉड मिल के वरिष्ठ तक्नीशियन (यांत्रिकी) वेंकट रमन मूर्ति एवं माह जुलाई-2021 के लिए असिस्टेन्ट रोलर-कम-सिनियर ऑपरेटिव्ह, राजन मैथ्यू को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा माह अप्रैल-जून, 2021 तिमाही के लिए वायर रॉड मिल के वरिष्ठ प्रबंधक, संतोष समपत पचपोले को पाली शिरोमणि पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक मर्चेन्ट मिल एवं वायर रॉड मिल), अजय बेदी, महाप्रबंधक वायर रॉड मिल जेवियर बेक एवं अनुभाग प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभाग प्रमुखों ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक का-मिल्स जोन-1 राजीव कुमार ने किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!